I am John’s Heart english to hindi indea
I am John’s Heart
at a Glance
This lesson is an ‘autobiographical sort of description of the human heart. It is an interesting and informative piece about heart-what it looks like, what wrong notions we have about it, how it works, when it is really in trouble and finally how we can take care of it.
A heart weighs about 340 grams and is red-brown in colour. It is a four chambered pump, and pumps blood daily through about 96000 km of blood vessels. The heart muscles are very strong. It works day and night and only rests between its beats, though only for half a second.
There are some wrong notions about heart. It is not romantic as some poets think, neither it is fragile and delicate. In fact it works twice as hard as the arm muscles. Then, people feel that heart sometimes skip heart beat. It is not skipping a beat but only a misfire, piling one beat on top of another. Whenever a person has fatigue or dizzy spells, he relates it to his heart. He fears that his heart is having trouble. This is not always true. Mostly the fatigue and dizzy spells come from his digestive tract. When the heart is in trouble, it sends pain signal only after undue exertion or emotion. It indicates that heart is not getting enough nourishment to cope with the work man is loading on to it.
The heart gets its nourishment from the blood. Heart does not extract nourishment from the blood passing through its four chambers. It is fed by its own two coronary arteries. If there is any trouble in these coronaries, it may cause death. Fatty deposits begin to build up in the coronary arteries. Gradually, they can close or block an artery. Or a clot may form to close it suddenly.
Persons, belonging to a family where heart disease has occurred often, are more or less certain to have heart trouble. Such a person can’t do anything about heredity but he can do a lot to minimize the risk.
What one can do is—slim down a bit, take regular exercise, relax a little more, cut down on fats and smoking. If he would only do these things, his heart could keep on working for a longer time.
हिन्दी अनुवाद
(1) No one could …………… down to 55.
कोई भी नहीं कह सका कि मैं एक सुन्दर वस्तु हूँ। मेरा भार 340 ग्राम है, मेरा रंग भूरा-लाल है और मेरी शक्ल बड़ी भौंड़ी है। मैं जॉन का वफादार सेवक, हृदय हूँ।
मैं नाशपाती के आकार का हूँ। चाहे आपने कवियों से मेरे विषय में कुछ भी सुना हो, मैं वास्तव में रोमांटिक नहीं हूँ। मैं तो एक परिश्रमी चार प्रकोष्ठों वाला पम्प हूँ। वास्तव में दो पम्प, एक रक्त को फेफड़ों तक पहुँचाने के लिए और दूसरा इसे शरीर के अन्दर भेजने के लिए। मैं प्रतिदिन 96000 किमी लम्बी रक्त शिराओं से रक्त को पम्प करता हूँ। इतनी पम्पिग 18000 लीटर की क्षमता वाले टैंक को भरने के लिए पर्याप्त है।
जब कभी भी जॉन मेरे विषय में सोचता है, तब वह मुझे कमजोर तथा नाजुक समझता है। नाजुक! जबकि मैं अब तक उसका 300000 टन रक्त पम्प कर चुका हूँ। जितना कठिन कार्य एक भारी बोझ के बॉक्सिंग चैम्पियन की बाँहों की मांसपेशियों का होता है या किसी दौड़ने वाले व्यक्ति की टाँगों की माँसपेशियों का होता है, मैं उससे भी चौगुना कठिन कार्य करता हूँ। उन्हें मेरी गति से कार्य करने दो और वे मिनटों में ही थककर चूर हो जाएँगे। शरीर की कोई भी मांसपेशी इतनी शक्तिशाली नहीं है जितना मैं, केवल एक स्त्री के गर्भाशय के अतिरिक्त; क्योंकि वह बच्चे को जन्म देती है। किन्तु गर्भाशय की मांसपेशियों को सत्तर वर्ष तक चौबीस घण्टे कार्य नहीं करना पड़ता जितनी कि मुझसे आशा की जाती है। हाँ, वास्तव में यह थोड़ी-सी अतिशयोक्ति है। मैं धड़कनों के बीच थोड़ा आराम करता हूँ। जॉन सोता है उस समय भी उसकी अधिकांश रक्तवाहिनियाँ निष्क्रिय रहती हैं। अतः मैं उनमें रक्त संचार नहीं करता और मेरी धड़कन सामान्यतः 72 से घटकर 55 रह जाती है।
(2) John hardly …………… on to me.
जॉन मेरे विषय में मुश्किल से ही सोचता है और यह अच्छा है। मैं भी नहीं चाहता कि उसकी दशा हार्ट न्यूरेटिक्स जैसी हो जाए और मुझे भी तथा स्वयं को परेशानी में डाल दे। जब कभी वह मेरे विषय मे चिन्ता करता है तब सदा लगभग गलत बातों के विषय में। एक रात को जब जॉन नींद में खोता जा रहा था तब जॉन को अचानक ऐसा महसूस हुआ कि मैं एक धड़कन मिस कर गया अर्थात् छोड़ गया। वह बड़ा परेशान था, क्या मैं उसे धोखा दे रहा था। इसे इतना चिन्तित होने की आवश्यकता नहीं थी।
.
.
समय-समय पर जॉन की कार के ignition system की भाँति मेरा ignition system भी क्षणभर के लिए बिगड़ जाता है। मैं तो अपनी विद्युत शक्ति स्वयं पैदा करता हूँ और सिकुड़न के लिए संकेत भेजता हूँ, किन्तु कभी-कभी मेरा धड़कना रुक जाता है और धड़कन के ऊपर दूसरी धड़कन इकट्ठा हो जाती है। तब ऐसा लगता है कि मैंने एक बीट (धड़कन) मिस कर दी है, किन्तु वास्तव में ऐसा नहीं होता। जॉन को इस बात से आश्चर्य होगा कि उसे बिना पता चले कितनी ही बार में ऐसा हुआ होगा।
धड़कन की गिनती–रात्रि के भयानक सपने के बाद कभी-कभी वह जाग जाता है और चिन्तित होता है, क्योकि मैं दौड़ रहा होता हूँ। ऐसा इसलिए होता है कि सपनों में जब वह दौड़ता है तब मैं भी दौड़ता है। जॉन की चिन्ताएँ वास्तव में बातों को और बिगाड़ देती हैं और मेरी गति और भी तेज हो जाती है। यदि वह शान्त हो जाये तब मैं शान्त हो जाता हूँ। किन्तु यदि वह शान्त न हो पाए तब मुझे शान्त करने का एक उपाय है। वेगस नामक नसे ब्रेक का कार्य करती हैं। वे कानों के पीछे जबड़ों के मिलने के स्थान से गर्दन से गुजरती हैं। यहाँ धीरे-धीरे मालिश करने से मेरी गति कम हो जाती है।
जॉन लगभग प्रत्येक बात के लिए मुझे दोष देता है, थकान से लेकरं चक्कर आने तक; किन्तु उसकी थकान का मुझसे कोई सम्बन्धं नहीं और उसके चक्कर आने का सम्बन्ध उसके कानों से है। समय-समय पर जब वह अपनी मेज पर काम करता था तब बहुधा उसकी छाती में तेज दर्द हो जाता था। उसे यह भय हो जाता था कि शायद उसे दिल का दौरा पड़ने वाला है। किन्तु उसे चिन्ता करने की आवश्यकता नहीं। यह दर्द उसकी भोजन की नली से आता है। यह कुछ घण्टे पूर्व लिए गए भारी भोजन का परिणाम है। पर जब मैं परेशानी में होता हूँ, तब केवल असाधारण थकान या उत्तेजना के बाद ही मैं दर्द का संकेत भेजता हूँ। यही तरीका है। जिसके द्वारा मैं उसे यह बताता हूँ कि मुझे उतनी खुराक नहीं मिल रही है जो वह उस पर लादे जाने वाले काम के बोझ को उठा सके।
(3) How do I get …………… minimize risk.।
मैं अपना पौष्टिक भोजन कैसे प्राप्त करता हूँ? वास्तव में, मैं इसे रक्त से प्राप्त करता हूँ। किन्तु यद्यपि मैं पूरे शरीर के बोझ के 2/100 भाग को ही प्रतिनिधित्व करता हूँ, मुझे रक्त की पूर्ण मात्रा का 1/20 भाग चाहिए। इसका अर्थ है कि जितनी पौष्टिक खुराक शरीर के अन्य सभी अंगों को चाहिए मुझे उसकी दस गुनी खुराक की आवश्यकता है।
किन्तु मैं अपनी खुराक उस रक्त से नहीं खींचता जो मेरे चारों प्रकोष्ठों से होकर गुजरता है। मेरा भोजन मुझे अपनी ही दो कॉरोनरी धमनियों से प्राप्त होता है जो पेड़ की शाखाओं की तरह फैलती हैं और इनका तना शर्बत पीने वाले कागज के पाइप से अधिक मोटा नहीं होता। यही मेरी कमजोरी है। यहाँ की गड़बड़ ही मृत्यु का अकेला सबसे बड़ा कारण है।
कोई नहीं जानता कि यह सब कैसे होता है। किन्तु कभी-कभी जीवन के आरम्भ में अथवा जन्म के समय ही कॉरोनरी आर्टरीज में चर्बी जमा होने लगती है। धीरे-धीरे वे उस धमनी के मार्ग को बन्द कर देती हैं अथवा । रक्त का थक्का (क्लाट) इसे अचानक बन्द कर देता है।
जब कोई धमनी इस प्रकार से बन्द हो जाती है तब हृदय का वह भाग, जिसे इससे खुराक मिलती, मर जाता है। यह एक घाव (Scar tissue) छोड़ जाता है जो छोटे से मार्बल के टुकड़े के बराबर या टैनिस की गेंद के बराबर हो सकता है। परेशानी कितनी गम्भीर है यह बन्द हुई धमनी के आकार तथा स्थिति पर निर्भर करता है।
जॉन को पाँच वर्ष पूर्व दिल का दौरा पड़ा था और उसे इसका पता भी नहीं। वह इतना व्यस्त था कि उसने अपनी छाती के दर्द की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। जो आर्टरी बन्द हुई थी वह मेरे पीछे की दीवार पर एक छोटी आर्टरी थी। मुझे उस मृत ऊतक को हटाने में और जख्म के निशान वाले क्षेत्र को भरने में जो एक मटर से अधिक बड़ा नहीं था, लगभग दो हफ्ते लगे थे।
जॉन ऐसे परिवार का है जिसमें हृदय की बीमारियाँ बहुधा होती रहीं हैं, इसलिए आँकड़े यह कहते हैं कि मैं फिर उसे परेशानी में डालने वाला हूँ। वास्तव में, वह अपनी विरासत के विषय में कुछ नहीं कर सकता, लेकिन वह जोखिम को कम करने में बहुत कुछ कर सकता है।
(4) Let’s start …………… puce for me.
अब हम अधिक भार से आरम्भ करें। जॉन अपनी प्रौढ़ावस्था में चर्बी बढ़ जाने का मजाक उड़ाता है किन्तु यह मजाक की बात नहीं है। इस बढ़ी हुई चर्बी के एक किलो भार में 700 किमी कैपिलरीज होती हैं जिनमें से मुझे खून पम्प करना पड़ता है। यह कार्य उसके अतिरिक्त है जो मुझे उसके प्रत्येक किलो भार को ले जाने में करना पड़ता है
यह बात मुझे जॉन के रक्तचाप पर ले जाती है। यह 140-90 होता है जो उसकी उम्र के लिए ऊपरी सीमा है। जब मैं सिकुड़ता हूँ तब मेरे दबाव की नाप 140 होती है और 90 दबाव की वह नाप है जब मैं दो धड़कनों के बीच आराम करता हूँ। नीचे की संख्या ज्यादा महत्त्वपूर्ण है। यह संख्या जितनी बढ़ती जाती है, उतना ही कम आराम मुझे मिलता है और बिना पर्याप्त आराम के हृदय धीरे-धीरे मृत्यु की ओर पहुँच जाता है। बहुत-सी ऐसी बातें हैं जिन्हें करके जॉन अपने रक्तदाब को नीचे सुरक्षित स्तर पर ला सकता है। सबसे पहला है अधिक भार से छुटकारा पाना। उसे यह देखकर आश्चर्य होगा कि उसके रक्तचाप में कितनी गिरावट आ गई।
सिगरेट-बीड़ी पीना दूसरी बात है। जॉन एक दिन में चालीस सिगरेट पी जाता है जिसका अर्थ है कि वह चौबीस घण्टों में निकोटीन जहर की काफी मात्रा अपने अन्दर सोख लेता है। यह बहुत हानिकारक पदार्थ है। यह धमनियों को सिकोड़ देता है–विशेष रूप से हाथ और पैरों की–जिससे रक्तचाप बढ़ जाता है और मुझे उसके विपरीत अधिक काम करना पड़ता है। यह मुझे उत्तेजित भी करता है जिससे मैं और जोर से । धड़कता हूँ। एक सिगरेट मेरी धड़कनों को 72 से 80 तक बढ़ा देता है। जॉन स्वयं कहता है कि धूम्रपान अब छोड़ा नहीं जा सकता और जो हानि होनी थी वह हो चुकी। किन्तु यदि जॉन स्वयं को लगातार निकोटीन उत्तेजना से बचा सके तब उससे मेरे लिए समस्याएँ और आसान हो जाएँगी।
चोटी पर पहुँचने के लिए संघर्ष-जॉन अन्य ढंग से भी मेरी सहायता कर सकता था। वह प्रतिस्पर्धा वाला, महत्त्वाकांक्षी तथा एक सफल व्यापारी जैसा व्यक्ति है। वह यह नहीं अनुभव करता कि उसके लगातार इस प्रकार चिन्तित रहने से उसकी अधिवृक्क ग्रंथियाँ उत्तेजित होकर और अधिक adrenalin तथा noradrenalin नमक पदार्थ पैदा करती हैं। परिणाम वही होता है जो निकोटीन के पहुंचने से होता है अर्थात् तंग धमनियाँ, उच्च रक्तचाप और मेरे लिए तेज चाल।
(5) The point …………… a long time.
बात यह है कि यदि जॉन आराम से रहता है तो मुझे भी आराम मिलेगा। कभी-कभी की नींद भी सहायता कर सकती है। वह हल्के पढ़ने का कार्य (उपन्यास आदि) भी कर सकता है बजाय उन फाइलों के बोझ के जिन्हें वह दफ्तर से घर लाता है।
व्यायाम दूसरी वस्तु है। जॉन उन सप्ताहान्त खिलाड़ियों में से एक है जो आवश्यकता से अधिक व्यायाम करते हैं। वह अब भी पीछे से टेनिस के जाल के छोर तक भागना पसन्द करता है, किन्तु जब वह ऐसा करता है तब मेरा कार्य का बोझ सामान्य से पाँच गुना बढ़ जाता है।
जॉन को नियमित रूप से हल्का व्यायाम करना चाहिए। एक या दो किलोमीटर घूमना उसे लाभ पहुँचाएगा। दफ्तर की कुछ सीढ़ियों पर चढ़ना उसे हानि नहीं पहुँचाएगा। उसका दफ्तर दसवीं मंजिल पर है किन्तु वह दो मंजिल की सीढ़ियाँ चढ़ सकता है फिर लिफ्ट ले ले। ऐसी छोटी-छोटी बातें उसकी बहुत सहायता कर सकती हैं। जैसा कि मैं कह चुका हूँ कि चर्बी के इकट्ठा होने से मेरी धमनियों के मार्ग में रुकावट आयी है, किन्तु नियमित व्यायाम से रक्त प्रवाह के नये रास्ते विकसित हो जाएँगे। तब यदि एक धमनी बन्द भी हो जाएगी तब मुझे दूसरी धमनियों से खुराक मिल सकती है।
अन्त में भोजन की बात है। मैं जॉन को परहेज करने वाला व्यक्ति बनने को नहीं कह रहा हूँ। कुछ भी हो मेरी धमनियों में रुकावट पैदा करने में चर्बी को बहुत योगदान है। जॉन चर्बी से अपनी आवश्यकता की 45 प्रतिशत कैलोरी प्राप्त करता है और अन्य औद्योगिक देशों के समान, जो इसी प्रकार के भोजन खाते हैं, धमनियों के अवरुद्ध होने के कारण मरने वाले लोगों की सम्भावना पचास प्रतिशत है।
मैं ज्यादा माँग करने वाला व्यक्ति नहीं हैं। प्रत्येक दशा में मैं जॉन के लिए जो भी कर सकता हूँ करूंगा। मैं चाहूँगा कि वह कार्य के बीच में आराम भी करे, थोड़ा-सा दुबला-पतला हो जाए, नियमित व्यायाम करे, थोड़ा निश्चित होकर आराम करे। चिकनाई वाले पदार्थों को खाने में और सिगरेट पीने में कमी करे। यदि वह इन बातों का पालन कर ले, तो मैं जॉन के लिए एक लम्बे समय तक काम कर सकेंगी।
.jpeg)
Comments
Post a Comment